गिरडीह, सितम्बर 28 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। जिला परिषद सदस्या सुनीता कुमारी ने डुमरी वन विभाग कार्यालय परिसर स्थित शिव मंदिर के समीप वन विभाग की उपायुक्त भूमि पर विवाह भवन निर्माण कराने की मांग रखी है। उन्होंने गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी से मुलाकात कर कहा कि डुमरी क्षेत्र में गरीब एवं सामान्य परिवारों के विवाह तथा अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए उचित एवं किफायती सार्वजनिक भवन की आवश्यकता है। शिव मंदिर में प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में विवाह समारोह आयोजित होते हैं, लेकिन भवन की सुविधा नहीं होने के कारण परिवारों को काफी परेशानी और अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है। शिव मंदिर के समीप वन विभाग की उपयुक्त भूमि का चयन कर वहां एक स्थायी एवं सुविधायुक्त विवाह भवन या सामुदायिक हॉल का निर्माण कराया जाए, ताकि गरीब एवं जरूर...