गिरडीह, जुलाई 16 -- Gridih News: गावां। गावां बाजार स्थित ऐतिहासिक काली मंडा मंदिर के पूर्वी भाग स्थित विवादित जमीन में एक पक्ष के द्वारा झोपड़ी बनाने को लेकर बुधवार को भारी विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित हो गए और निर्माण कार्य का उग्र विरोध करने लगे। उक्त स्थल पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए, जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। ग्रामीणों का कहना था उक्त जमीन का अधिकांश भाग काली मंडा के नाम से है। जहां वर्षों से मेला लगता रहा है। उक्त स्थल पर कुछ वर्षों पूर्व यज्ञ के आयोजन को लेकर यज्ञशाला का भी निर्माण करवाया गया था। कुछ व्यक्तियों के द्वारा फर्जी कागजात बनाकर उसे हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। मामले को ले चार दिन पूर्व सीओ को जांच की मांग को लेकर आवेदन भी दिया गया था। बावजूद यहां बुधवार को झोप...