Gridih News: विरोध के बीच दलदल में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटा
गिरडीह, अगस्त 12 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड अंतर्गत करगाली खुर्द पंचायत के दलदल गांव में सरकारी गैरमजरूआ भूमि पर कथित अतिक्रमण को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। धनवार अंचलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार दुबे के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस बल एवं महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों द्वारा विरोध किए जाने से मौके पर गहमा-गहमी की स्थिति बनी रही। हालांकि प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की। जानकारी के अनुसार, दलदल गांव के ग्रामीणों द्वारा सरकारी गैरमजरूआ भूमि पर कथित अतिक्रमण की शिकायत प्रशासन से की गई थी।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शिकायत के बाद राजस्व विभाग की ओर से स्थल निरीक्षण एवं आवश्यक प्रक्रिया पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.