गिरडीह, अक्टूबर 22 -- Gridih News: राजधनवार, प्रतिनिधि। विजयादशमी के पावन अवसर पर भाजपा नेता सह पूर्व आइजी लक्ष्मण सिंह ने धनवार, मनसाडीह समेत क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर मां दुर्गा का दर्शन किया और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा पंडालों के भ्रमण के दौरान सिंह ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और त्योहार की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद वे हेमरोडीह पहुंचे, जहां उन्होंने क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलकूद को युवाओं की प्रतिभा निखारने और उनमें अनुशासन, एकजुटता तथा सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। यह भी पढ़ें- Saharsa News: सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली के साथ हो क्...