गिरडीह, नवम्बर 21 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। भूमि सुधार उप समाहर्ता ने अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह को खरियाडीह की भूमि पर विधि-व्यवस्था उत्पन्न होने से सम्बंधित पत्र लिखा है। कहा कि मो. सरफराज अहमद ने बताया कि मौजा खरियोडीह, खाता नंबर 293, प्लांट नंबर 2977, रकवा 3112 ए. भूमि उनके पिता वशीर मियां के नाम से रजिस्टर्ड केवाला हासिल है। इसके अलावा लगान रसीद निर्गत होते आ रहा है। उक्त भूमि पर मो. चांद, मो. रउफ, मो. मासूम आदि द्वारा जबरन अवैध कब्जा किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...