गिरडीह, अगस्त 31 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के हेसला निवासी व भाजयुमो नेता 34 वर्षीय युवा मिथिलेश यादव हत्याकांड मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले को लेकर बगोदर विधायक सह सचेतक (विरोधी दल) नागेन्द्र महतो ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। पत्र में विधायक ने कहा है कि मिथिलेश यादव का शव 14 अगस्त को हेसला ओवरब्रिज के समीप पलाश की झाड़ियों के पास सर्विस रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। आरोप है कि हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए साक्ष्य मिटाने और उनकी मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर शव के पास फेंक दिया गया था। बगोदर थाना कांड संख्या 161/2026 में यह दर्ज है।विधायक ने पत्र में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि स्थानीय पुलिस ने 19 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले को शराब पी...