Gridih News: विधायक ने ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया
गिरडीह, जुलाई 5 -- Gridih News: झारखंडधाम, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के नायकडीह दुर्गा मंदिर के समीप नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन जमुआ की विधायक मंजू कुमारी ने किया। उन्होंने नारियल फोड़कर विधिवत फीता काटा। उसके बाद ट्रांसफार्मर का स्विच ऑन करते ही रोशनी हो गई। कई सप्ताह से ट्रांसफार्मर खराब था। विधायक की पहल पर उक्त स्थल पर ट्रांसफार्मर लग पाया। इसलिए ग्रामीणों ने उद्घाटन के लिए विधायक को आमंत्रित किया। मौके पर स्थानीय मुखिया प्रदीप सिंह, सुरेश दास, जीवलाल यादव, सहेश्वर यादव, सरोज सिंह, सुरेश दास, जनार्दन दास, गौरव सिन्हा, रतन उपाध्याय सहित कई लोग थे। लोगों को संबोधित करते हुए जमुआ की विधायक मंजु कुमारी ने कहा कि जमुआ ने बिजली विभाग आपूर्ति सुधार करे नहीं तो हम सुधारना भी जानते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.