Gridih News: विद्युत उपभोक्ता सहायता शिविर आज
गिरडीह, नवम्बर 21 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी स्थित 33/11 केभीए पावर हाउस के समक्ष विद्युत वितरण निगम लिमिटेड जमुआ के द्वारा शनिवार को एक दिवसीय कैंप लगाया जाएगा। जिसमें क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा लेने सहित सभी प्रकार की परेशानियां एवं समस्याओं की सुनवाई कर उसका निष्पादन किया जाएगा। विभाग के सहायक अभियंता राम सुंदर राम ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को देवरी स्थित पावर हाउस के पास शिविर लगाया जाएगा। जिसमें उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर अपडेट करने, गलत बिलिंग में सुधार करने, पोल एवं तार की आवश्यकता को पूरी करने, जले एवं खराब पड़े मीटर एवं ट्रांसफार्मर को बदलने तथा नया कनेक्शन लेने संबंधित समस्याओं की सुनवाई करते हुए उसका निष्पादन करने की प्रक्रिया श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.