गिरडीह, नवम्बर 7 -- Gridih News: रेम्बा, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिबूडीह में चोरी की घटना सामने आई है। विद्यालय के स्टोर रुम का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 2 गैस सिलेंडर चुरा लिए। घटना शुक्रवार की है। इस बाबत विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक चन्द्रिका रविदास ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर जांच की मांग की है। दिए गए आवेदन के अनुसार 6 नवंबर की सुबह करीब 8:50 बजे जब वे विद्यालय पहुंचे तो देखा कि स्टोर रूम का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखने पर 2 गैस सिलेंडर गायब मिले। इसके अलावा कई अन्य सामान भी गायब होने की आशंका जताई गई है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: विद्यालय का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, चूल्हा और राशन चोरी पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...