गिरडीह, अगस्त 8 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड के बड़कीटांड़ स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बुनियादी सुविधा के अभाव में छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय में शौचालय नहीं होने के कारण खासकर छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई होती है और कुल 125 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। इसमें छात्राओं की संख्या अधिक है। यह भी पढ़ें- Gonda News: बेसिक स्कूल का शौचालय निष्प्रोज्य, बच्चे परेशानछात्राओं की समस्या विद्यालय में शौचालय की सुविधा नहीं रहने से छात्राओं को काफी दिक्कतें हो रही है। विद्यालय के अगल बगल घनी आबादी होने से समस्या और भी गंभीर बनी हुई है। विद्यालय अवधि में विशेष कर छात्राओं को शौच के लिए विद्यालय से दूर जाकर खुले में या झाड़ि...