गिरडीह, जुलाई 9 -- Gridih News: गांडेय। गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर पंचायत के दुल्हडीह गांव स्थित मॉडल स्कूल गांडेय की जमीन पर गांव के एक ग्रामीण के द्वारा कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त मामले को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास कुमार ने अप्रैल महीने में गांडेय सीओ को आवेदन देकर मामले की जांच करके विद्यालय को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की थी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने मंगलवार को गांडेय प्रमुख को मामले से अवगत कराया है। आवेदन के अनुसार मॉडल स्कूल की जमीन पर गांव के एक ग्रामीण के द्वारा कब्जा किया जा रहा है। प्रधानाध्यापक ने कहा कि विद्यालय की जमीन को जल्द से जल्द सीमांकन किया जाए, ताकि विद्यालय की जमीन सुरक्षित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...