गिरडीह, अक्टूबर 8 -- Gridih News: गिरिडीह। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में बुधवार को वंदना सभा के अवसर पर मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, रामगढ़ में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय विज्ञान-गणित मेले में विद्यालय के भैया-बहनों ने गणित-विज्ञान मेले में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं विज्ञान पत्र-वाचन प्रतियोगिता में आचार्य गौरव मुखर्जी ने क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव दुबे एवं प्रधानाचार्य आनंद कमल ने दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया। मंच संचालन आचार्य अजित मिश्र ने किया। इस दौरान प्रदीप कुमार जैन ने महादेव दुबे को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मा...