गिरडीह, जुलाई 12 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। सिविल सर्जन डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह ने शनिवार को सदर अस्पताल में आनेवाले वरीय एवं दिव्यांग के लिए अलग से निबंधन के काउंटर की व्यवस्था करने का निर्देश उपाधीक्षक को दिया है। कहा कि सदर अस्पताल में वरीय एवं दिव्यांग को निबंधन काउंटर से पर्ची और स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त करने में काफी कठिनाई होती है। लिहाजा इनके लिए अलग से निबंधन काउंटर की व्यवस्था करें। जिसमें उन्हें सभी तरह के लाभ उपलब्ध हो सके। इसके अतिरिक्त इनके बैठने और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी उन्होंने निर्देश दिया। हालांकि झारखंड मजदूर मोर्चा के महामंत्री रघुनंदन प्रसाद विश्वकर्मा के नेतृत्व में शिष्टमंडल शनिवार को सीएस से उनके चैंबर में मिला और यह मांग की थी। कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए सदर अस्पताल में सभी स्तर पर अलग स...