गिरडीह, अक्टूबर 7 -- Gridih News: देवरी/रेम्बा, प्रतिनिधि। देवरी अंचल के हीरोडीह थाना अंतर्गत बंगारो गांव में वन विभाग के रेंजर अनिल कुमार के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें बंगारो गांव में संचालित एक आरा मिल ध्वस्त कर मौके से भारी मात्रा में चीरी गई एवं बोटा लकड़ी जब्त कर संचालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस सम्बंध में रेंजर अनिल कुमार ने बताया कि गिरिडीह पश्चिमी वन प्रमंडल एवं डोरंडा वन रोपण प्रक्षेत्र के किसगो बीट के वन एवं पर्यावरण पसंद प्रेमी लोगों के द्वारा बंगारो गांव में अवैध रूप से एक आरा मिल संचालित होने की सूचना दी गई थी। सूचना के आधार पर मामले की जांच के बाद विभाग के वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर देवरी, तिसरी, डोरंडा आदि वन क्षेत्र में तैनात विभाग के कर्मियों के सहयोग से यह कार्रवाई की गई। छाप...