Gridih News: लोहा चोरी मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार
गिरडीह, जुलाई 15 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। लोहा चोरी मामले के एक फरार चल रहे आरोपी को मुफस्सिल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी नगर थाना क्षेत्र के महादेव तालाब ठठेरा मोहल्ला निवाी रतन कुमार ठठेरा है। गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को पुलिस ने उसे अदालत में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। मुफस्सिल थाना के पुअनि संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रतन मुफस्सिल थाना कांड संख्या 274/22 का अभियुक्त है। यह मामला सीसीएल में लोहा चोरी से संबंधित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.