गिरडीह, अगस्त 14 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी रामनिवास यादव ने गुरुवार को एचई हाई स्कूल का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को एसआइआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की पूरी प्रक्रिया, मतदाता पंजीकरण, इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब और युवा मतदाताओं के शत-प्रतिशत पंजीकरण पर विस्तृत जानकारी दी। कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे स्वयं मतदाता के रूप में पंजीकृत होने के साथ अपने परिवार, आसपास के युवाओं एवं पात्र नागरिकों को भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें। मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी और सक्रिय नागरिक भागीदारी का महत्वपूर्ण माध्यम है। यह भी पढ़ें- 15 अगस्...