गिरडीह, जुलाई 19 -- Gridih News: लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन एवं लायंस क्लब ऑफ सनशाइन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार सुबह सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में लायंस यूनिटी फ्रेंडशिप क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। 12 ओवर के इस रोमांचक मुकाबले में दोनों क्लबों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया और खेल भावना व आपसी भाईचारे का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। मैच में लायंस क्लब ऑफ सनशाइन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। विजेता टीम का नेतृत्व क्लब अध्यक्ष लायन शुभम केडिया के मार्गदर्शन में टीम कप्तान लायन वरुण झुनझुनवाला ने किया। वहीं लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन की टीम का नेतृत्व क्लब अध्यक्ष लायन अनिल अग्रवाल और टीम कप्तान लायन राहुल केडिया ने किया। कार्यक्रम के संयोजक लायन धीरज कुमार जैन के कुशल समन्वय से पूरा आयोजन सफल और अनुशासित रहा। बड़ी सं...