Gridih News: लापता सात वर्षीय बच्चे का शव कुएं से बरामद
गिरडीह, अगस्त 11 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के भंडारीडीह पंचायत अंतर्गत अघनचुआ केशोटांड़ में रविवार शाम से लापता 7 वर्षीय बच्चे का शव सोमवार सुबह घर के पीछे स्थित एक कुएं से बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान भंडारीडीह पंचायत के अघनचुआ केशोटांड़ निवासी मो. जफ्फार अंसारी के पुत्र इसराफिल अंसारी के रूप में हुई है।
बच्चे की खोजबीन परिजनों के अनुसार, इसराफिल रविवार की शाम गांव के अन्य बच्चों के साथ खेलने गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रातभर तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह परिजनों ने फिर से खोज शुरू की। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं में झगर डालकर जांच की गई तो उसमें बच्चे का शव मिला। श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.