गिरडीह, अगस्त 18 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। कर्णपुरा पंचायत के एक गांव से लापता हुई नाबालिग छात्रा का पिछले 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। खाफी खोजबीन के बाद नाबालिग का पता नहीं चलने पर परिजनों ने मंगलवार को बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पुलिस को घटना की सूचना दे दी है।

छात्रा का संपर्क नाबालिग के पिता द्वारा पुलिस को दिए आवेदन में स्पष्ट किया है कि 16 अगस्त को उन्हें पता चला कि उनकी बेटी किसी अज्ञात युवक से मोबाइल पर बात कर रही थी। परिजनों ने तुरंत उस नंबर पर संपर्क किया और युवक को समझा-बुझाकर बेटी से बात न करने की हिदायत दी। लेकिन इसके अगले ही दिन 17 अगस्त को छात्रा बिना किसी को बताए घर से निकल गई और वापस नहीं लौटी। तब से परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं।

परिवार की कोशिशें छात्रा के पिता गिरिडीह में मजदूरी करते हैं। ...