गिरडीह, अगस्त 31 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। कुशवाहा संघ गिरिडीह की ओर से रविवार को लव-कुश जयंती के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में कुशवाहा समाज के सैकड़ो महिला-पुरुष और बच्चे उत्साह के साथ शामिल हुए। भगवान श्रीराम के पुत्र लव-कुश की जयंती को लेकर पूरे शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। शोभायात्रा के दौरान भगवान श्रीराम और लव-कुश के जयकारों से शहर गूंजता रहा। शोभायात्रा का शुभारंभ झंडा मैदान से हुआ। यह भी पढ़ें- Gridih News: आज लव-कुश जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्राआकर्षण और परंपरा आकर्षक झांकियों और पारंपरिक वेशभूषा में शामिल समाज के लोगों ने शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई। झंडा मैदान से निकली शोभायात्रा टावर चौक होते हुए जननायक रीतलाल वर्मा चौक पहुंची। यहां समाज के लोगों ने जननायक रीतलाल वर्मा की आदमकद ...