Gridih News: लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
गिरडीह, सितम्बर 25 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय, दासडीह, अहिल्यापुर, बुधुडीह सहित विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गांवों में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से ग्रामीणों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त रहा। बता दें कि बारिश की वजह से ग्रामीण समुदाय घर से नहीं निकले। बहुत ज्यादा जरुरत पड़ने पर छाता लेकर ग्रामीण घर से निकले और जरुरत के कामों को निपटाते दिखे। हमेशा व्यस्त रहने वाली गांडेय की सड़कें सुनसान रही। प्रखंड परिसर सहित अन्य जगहों पर ग्रामीणों की भीड़ कम देखी गई। बता दें कि तीन दिन तक लगातार बारिश से ग्रामीण स्तर के तालाब और गड्ढ़े लबालब भर गए। कच्छी सड़कें कीचड़मय हो गई, जबकि कई जगह सड़क पर पानी जमा भी हो गया। यह भी पढ़ें- Bagaha News: गंडक पार में जनजीवन अस्त-व्यस्त यह भी पढ़ें- Deogarh News: सारवां : लगातार बारिश से जन-जीवन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.