Gridih News: लक्ष्मण दास बने प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि
गिरडीह, अक्टूबर 23 -- Gridih News: बिरनी, प्रतिनिधि। बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो ने लक्ष्मण दास को बिरनी प्रखंड का विधायक प्रतिनिधि बनाया है। इसके अलावा सुभाष वर्मा को अंचल विधायक प्रतिनिधि, रतन पांडेय को विद्युत विभाग का विधायक प्रतिनिधि एवं मनोज चंद्रवंशी को शिक्षा विभाग का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। विधायक ने बताया कि प्रखंड की छोटी बड़ी समस्या के समाधान के लिए विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। प्रखंड के प्रतिनिधि गंभीर मामले से मुझे अवगत कराएंगे जिसे मैं खुद देखूंगा। इसके अलावा विभागीय विधायक प्रतिनिधि संबंधित विभाग की जनसमस्या का समाधान करेंगे। अक्सर ऐसा होता है कि मैं रांची में हूँ या बगोदर प्रखंड के किसी गांव में हूं और छोटी सी समस्या के लिए जनता मुझे खोजते हुए मेरे पास आती हैं जिसका समाधान वहीं हो सकता था। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.