गिरडीह, सितम्बर 25 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। अनंत चतुर्दशी व्रत को लेकर देवरी के घासीडीह चतरो स्थित लकड़गढ़ा शिव मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को श्रद्धालुओं द्वारा 24 घंटे का हरे राम हरे कृष्णा नाम का अखंड संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। बताया कि आयोजित हो रहे उक्त कार्यक्रम में पुरनाबथान, गम्हारडीह, नावाडीह, फतेहपुर, पुरनीगढ़िया, मनकडीहा, चतरो, लिलैया, परसाटांड़, कांटीदिघी, गादिदिघी एवं कोसोगोंदोदिघी समेत विभिन्न गांवों की कीर्तन मंडली के लोग भाग लेंगे। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। मौके पर कैलाश राय, कैलाश सिंह, रुपन सिंह, आनंद सिंह, राजकुमार सिंह, दशरथ राय, सुशील कुमार राय, जयदेव राय, किशुन सिंह, दीपक राय, बबलू साव, फाल्गुनी राय आदि लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...