गिरडीह, नवम्बर 9 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। रोशनी का पर्व दीपावली गिरिडीह में रविवार को हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरा शहर दीपों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। सुबह से ही लोगों में त्योहार को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। शाम होते ही घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में दीप जलाए गए। रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट से शहर का नजारा देखते ही बन रहा था। दीपावली के अवसर पर घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में विधि-विधान के साथ भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की गई। लोगों ने सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: दीपों की रोशनी से नहाया शहर, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान बच्चों और युवाओं में त...