Gridih News: रोटरी ने खिलाड़ियों को दी फुटबॉल और जर्सी
गिरडीह, नवम्बर 7 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रोटरी गिरिडीह ने सराहनीय पहल की है। इसके तहत धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड स्थित आदिवासी बहुल गांव बुढ़िया ढाको में फुटबॉल खिलाड़ियों की टीम को फुटबॉल और जर्सी का पूरा सेट प्रदान किया गया। रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष रोटेरियन अमित गुप्ता ने खिलाड़ियों को खेल सामग्री भेंट की। सामग्री मिलने से युवा खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर अमित गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें उचित अवसर, संसाधन और प्रोत्साहन देने की है। खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी विकसित होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.