गिरडीह, सितम्बर 30 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह कपल की ओर से अतिबीर प्लांट परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 151 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जो क्लब के अब तक के सफल रक्तदान अभियानों में एक रिकॉर्ड बताया गया। शिविर का उद्घाटन कंपनी के चेयरमैन संतोष सरावगी ने किया। उन्होंने रोटरी क्लब के प्रयास की सराहना करते हुए सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। सदर अस्पताल में थैलेसीमिया मरीजों की बढ़ती संख्या और रक्त की आवश्यकता को देखते हुए शिविर का आयोजन किया गया। क्लब के सदस्यों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: फोटो। रक्तदान शिविर में 20 यूनिट रक्त एकत्रित रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह कपल की ओर से सदर अस्पताल के सहयोग के लि...