गिरडीह, नवम्बर 10 -- Gridih News: गिरिडीह। कोयलांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राहुल बर्मन को फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) ने सत्र 2026-27 के लिए एजुकेशन सब कमेटी का चेयरमैन मनोनीत किया है। 28 अक्टूबर को आयोजित एफजेसीसीआई की तृतीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। राहुल बर्मन लंबे समय से सामाजिक और व्यावसायिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। वे कोयलांचल चैंबर के अध्यक्ष के साथ सर्राफा संघ, गिरिडीह के अध्यक्ष और लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट के अध्यक्ष भी हैं। व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। एफजेसीसीआई की ओर से मिली इस नई जिम्मेदारी के तहत वे झारखंड के शिक्षा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों, चुनौतियों और संभावनाओं पर काम करें...