Gridih News: रास्ते पर घेराबंदी से घरों में कैद होने को विवश हुआ परिवार
गिरडीह, अक्टूबर 29 -- Gridih News: बेंगाबाद। सोनबाद तुरी टोला में पीढ़ियों से इस्तेमाल हो रहे रास्ते की घेराबंदी ने कई दलित परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मेन रोड तक पहुंचने का रास्ता बंद होने से प्रभावित परिवारों के सामने घर से निकलने तक का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ितों का आरोप है कि स्थानीय कुछ लोगों ने रास्ते को अपनी जमीन बताकर घेर लिया है, जिससे उनका आवागमन बाधित हो गया है। बुधवार को पीड़ित परिवारों ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के नेताओं की अगुवाई में बेंगाबाद पहुंचकर अंचल अधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने प्रशासन से हस्तक्षेप कर वर्षों पुराने रास्ते को तत्काल बहाल कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि रास्ता नहीं खुला, तो प्रभावित परिवार अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेंगे। फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रखंड अध्यक्ष शिवनंदन यादव, उपाध्यक्ष रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.