Gridih News: रास्ते की जमीन घेरने पर मारपीट, एक घायल
गिरडीह, अक्टूबर 26 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के दुलौरी गांव में रास्ता घेरने को लेकर रविवार को दो पक्षों में कहा सुनी के बाद हुए मारपीट हो गई। जिसमें चहाल पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य बच्चु नारायण राय घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने घायल हुए बच्चु राय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी ले गए। जहां चिकित्सक ने उनका प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज करने के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष के लोगों ने बताया कि गांव में गोतिया द्वारा रास्ता की जमीन में घेरान लगा दिया गया है। पूछताछ करने पर आरोपियों के द्वारा टांगी से मारकर घायल कर दिया गया। बताया कि घटना की सूचना भेलवाघाटी थाना में दे दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.