गिरडीह, जुलाई 14 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। लायंस क्लब सभागार इसरी बाजार में सोमवार को आयोजित उद्यमिता प्रेरणा विकास कार्यक्रम में महिलाओं एवं बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार, सूक्ष्म उद्यम, सरकारी योजनाओं और व्यवसायिक अवसरों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने, सरकारी सहायता योजनाओं का लाभ उठाने एवं रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वरोजगार न केवल व्यक्तिगत आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम है, बल्कि समाज और राष्ट्र के समग्र विकास की मजबूत आधारशिला भी है। यह भी पढ़ें- दुमका में प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेले का हुआ आयोजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय वाणि...