गिरडीह, अक्टूबर 7 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड शिक्षक समन्वय समिति डुमरी के बैनर तले मंगलवार को प्रखंड संसाधन केंद्र डुमरी में शिक्षकों की बैठक हुई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कमल किशोर महतो ने की। बैठक में विद्यालयों में अप्रैल 2026 से मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना की राशि ऋणात्मक रहने के बावजूद अब तक राशि उपलब्ध नहीं कराए जाने पर नाराजगी जताई गई। शिक्षकों ने कहा कि जिले में एमडीएम की राशि करीब एक माह से उपलब्ध है, लेकिन विद्यालयों को राशि हस्तांतरित नहीं की गई है। इसके कारण शिक्षक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों द्वारा बकाया राशि के भुगतान को लेकर विद्यालय के सचिव और प्रभारी प्रधानाध्यापकों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: बेन के स्कूलों में एमडी...