गिरडीह, अक्टूबर 14 -- Gridih News: बेंगाबाद। प्रखंड में पिछले छह माह से सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि नहीं मिलने से वृद्ध, विधवा और दिव्यांग लाभुकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। दुर्गा पूजा जैसे बड़े त्योहार के मौके पर भी खाते में पेंशन नहीं आने से लाभुकों में मायूसी छाई हुई है। लाभुकों का कहना है कि महीनों से राशि नहीं मिलने से रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। त्योहार के समय बाजार की खरीदारी भी नहीं कर पा रहे हैं। इस मामले को लेकर मधवाडीह पंचायत के मुखिया मो. सिद्दीक अंसारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की है। यह भी पढ़ें- Gridih News: छह माह से पेंशन बंद, दुर्गापूजा पर भी लाभुक परेशान मुखिया ने कहा कि सरकार की ओर से लगभग छह माह से वृद्धा, व...