गिरडीह, अगस्त 3 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अशोक राणा ने पत्र प्रेषित करके प्रखंड के सभी डीलरों को राज्य सरकार के राशन कार्ड डेटाबेस को अपडेट करने की सख्त हिदायत दी है। विभाग की ओर से जारी ज्ञापांक: 135/आ०, दिनांक 31/07/26) के अनुसार, ऐसे सभी राशन कार्डधारी जिनके कार्ड में जाति संबंधी विवरण दर्ज नहीं है या त्रुटि है उन्हें अविलम्ब जाति संबंधित दस्तावेज जमा कराना है। पत्र के माध्यम से प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी राशन दुकानदारों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के लाभुकों को इस बारे में जागरूक करें और विभागीय निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...