गिरडीह, अगस्त 26 -- Gridih News: खोरीमहुआ। धनवार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अरखांगो स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया मुखिया पुष्पा कुमारी एवं पर्यवेक्षक पंकज पांडेय के नेतृत्व में पूरी कराई गई। इस दौरान विद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत में पूर्व विद्यालय प्रबंधन समिति को भंग कर नई समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई। पर्यवेक्षक पंकज पांडेय ने समिति गठन से संबंधित नियमावली उपस्थित लोगों को पढ़कर सुनाई। अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों-वीरेंद्र यादव, राजेश पांडेय एवं रामेश्वर पासवान ने नामांकन दाखिल किया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए गीता देवी एवं संजू देवी ने अपनी द...