गिरडीह, जुलाई 29 -- Gridih News: गांड़ेय, प्रतिनिधि। गांडेय के बड़कीटांड़ पंचायत के महेशमुंडा गांव स्थित संत जोहन बिट्रो मध्य विद्यालय के बच्चों ने परचम लहराते हुए रामगढ़ को हराकर राज्य स्तरीय लिटिल चैम्पस फुटबॉल प्रतियोगिता में चैम्पियन बन गया है। जोन बिट्रो के बच्चों ने फाइनल मैच में रामगढ़ को हराहर चैम्पियन बना है। यह भी पढ़ें- संत थॉमस इंग्लिश मीडियम की छात्राएं चैम्पियनफाइनल मैच विवरण बता दें कि रांची के खेलगांव में आयोजित रोमांचक फाइनल मुकाबले में संत जोहन बिट्रो मध्य विद्यालय गांडेय के नन्हें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रामगढ़ की टीम को 1-0 से परास्त कर 'लिटिल चैम्पस' का खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम ट्रॉफी जीतकर जब स्कूल पहुंची, तो पूरा परिसर जश्न के माहौल में डूब गया। फूल माला और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ...