गिरडीह, अक्टूबर 29 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। पटना के डॉन बोस्को स्कूल में आयोजित कराटे चैंपियनशिप में सरिया के ईशान घोष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से सरिया क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ईशान की सफलता को लेकर स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सरिया स्टेशन रोड निवासी सपन घोष के पुत्र ईशान ने प्रतियोगिता में अपने कराटे कौशल और बेहतर प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। चैंपियनशिप में बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। कड़े मुकाबलों के बीच ईशान ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर सरिया का नाम रोशन किया।ईशान की जीत की खबर मिलने के बाद सरिया नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि फा...