गिरडीह, जुलाई 20 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह समेत पूरे झारखंड में इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून की कमजोर रफ्तार ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। राज्य के अधिकांश जिलों में सामान्य से 30 से 50 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई है, जिससे धान की रोपनी बुरी तरह प्रभावित हुई है। खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं और जलाशयों का जलस्तर काफी गिर गया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने सरकार से पूरे झारखंड को अविलंब सुखाड़ग्रस्त घोषित करने की मांग की है। उन्होंने किसानों के लिए तत्काल राहत पैकेज, फसल क्षति का सर्वे, सिंचाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था, बिजली आपूर्ति बढ़ाने और कृषि ऋण की वसूली पर रोक लगाने की पुरजोर मांग उठाई है। यह भी पढ़ें- पूरे राज्य को सुखाड़ घोषित करने की...