Gridih News: राज्यस्तरीय कराटे चैंपियन में गोल्ड जीतनेवाले को किया सम्मानित
गिरडीह, नवम्बर 3 -- Gridih News: सरिया। पटना के डॉन बॉस्को स्कूल में आयोजित राज्यस्तरीय कराटे चैंपियनशिप में सरिया के ईशान घोष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से सरिया में खुशी का माहौल है। सरिया स्टेशन रोड निवासी सपन घोष के पुत्र ईशान ने प्रतियोगिता में अपने कराटे कौशल और बेहतर प्रदर्शन के दम पर यह सफलता हासिल की। चैंपियनशिप में बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। कड़े मुकाबलों के बीच ईशान ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ईशान की जीत की खबर मिलने के बाद भाजपा नेत्री रजनी कौर एवं वार्ड पार्षद मंजू देवी ने उनसे मुलाकात कर बधाई दी। दोनों ने कहा कि ईशान ने स्वर्ण पदक जीतकर पूरे सरिया क्षेत्र को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.