गिरडीह, अगस्त 11 -- Gridih News: गिरिडीह। अभाविप द्वारा गिरिडीह कॉलेज में भ्रष्टाचार व वित्तीय अनियमितताओं पर लगाए गए आरोप को गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डॉ एम एन सिंह ने राजनीति से ग्रसित बताया है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में बेहतर पठन-पाठन को लेकर सख्ती के साथ प्रयास किए जा रहे हैं। इस कारण भी कई लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ शिकायत की गई है तो उसकी जांच चल रही है। जांच का वे जवाब भी दे रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने से पहले ही किसी को दोषी बनाना कहीं से उचित नहीं है। प्राचार्य ने कहा कि किसी भी निकासी में बर्सर की भूमिका नहीं होती है। बावजूद इसके बर्सर पर अवैध निकासी का आरोप लगाया जा रहा है। इसी से समझा जा सकता है कि आरोप राजनीति से ग्रसित होकर लगाया जा रहा है। बता दें कि 09 अगस्त को अभाविप के द्वारा प्रेस वार्ता करके ...