गिरडीह, अगस्त 3 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना मोड़ के पास रविवार को जिला परिषद सदस्य बिमल कुमार सिंह व उसमान अंसारी की अगुवाई में विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्यों की बैठक की गई। जिसमे देवरी में डिग्री कॉलेज नहीं रहने से प्रखंड के छात्र - छात्राओं को हो रहे परेशानी पर चिंता जाहिर करते हुए प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्वीकृति दिलाने की मांग सरकार से की गई। बैठक में डिग्री कॉलेज बनाओ संघर्ष समिति का गठन किया गया। कमेटी में कांग्रेस पार्टी के नेता अनिल चौधरी को संयोजक बनाया गया। जिसमें डिग्री कॉलेज को लेकर प्रखंड स्तर पर धरना देने व चक्का जाम कर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। बताया कि नौ अगस्त को उक्त कार्य के लिए आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उच्च शिक्षा शहरी विकास मंत...