गिरडीह, अक्टूबर 24 -- Gridih News: राजधनवार, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के करगाली, खरीडीह, वसगी सहित कई इलाकों में लाइसेंसधारी इकाइयों की आड़ में अवैध पत्थर खनन और क्रशर संचालन का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां बिना किसी वैध लीज के कई खदानें रात के अंधेरे में धड़ल्ले से संचालित की जा रही हैं। पूर्व में संबंधित खदानों व क्रशरों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा चुकी है। इसके बावजूद कथित रूप से इनका संचालन जारी रहने से खनन विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। बंद खदानों के बावजूद पत्थरों की आपूर्ति पर सवाल : क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे क्रशरों तक बोल्डर (पत्थर) की आपूर्ति कहां से हो रही है, यह जांच का मुख्य बिंदु है। यदि संबंधित खदानें सरकारी कागजों में बंद हैं, तो फिर क्रशरो...