गिरडीह, सितम्बर 20 -- Gridih News: राजधनवार। धनवार प्रखंड के गंगापुर स्थित श्रीराम हॉस्पिटल में प्रसव के लिए भर्ती महिला की मौत के बाद शनिवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतका की पहचान गावां थाना क्षेत्र के बिसनीटिकर निवासी चंदन तुरी की पत्नी गुड़िया देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि, महिला की मौत के वास्तविक कारण की अधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। परिजनों के मुताबिक, गुड़िया देवी को बुधवार को प्रसव के लिए श्रीराम हॉस्पिटल लाया गया था। वहां बिना डिग्री के चिकित्सक दिनेश यादव ने सामान्य प्रसव कराने की बात कहकर उसे भर्ती किया। परिजनों का आरोप है कि बाद में अचानक सर्जरी कराने की बात कही गई। सर्जरी के बाद अस्पताल की ओर से बच्चे को सुरक्षित बताए जाने की बा...