गिरडीह, जुलाई 17 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के उप प्रमुख रब्बुल हसन के पिता एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता हेरात अली का शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लंबे समय तक सक्रिय राजनीति और सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने के कारण वे सभी दलों के नेताओं और आम लोगों के बीच सम्मानित व्यक्तित्व माने जाते थे।

राजनीतिक करियर हेरात अली ने 1980 के दशक में राजनीति में सक्रिय कदम रखा था। लगभग तीन दशकों तक उन्होंने राजद संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे पूर्व विधायक स्व. बलदेव हज़ारा के प्रमुख सहयोगियों में शामिल थे और संगठनात्मक कार्यों के साथ-साथ जनसमस्याओं के समाधान के लिए हमेशा सक्रिय रहते थे। सादगी, मिलनसार स्...