गिरडीह, जुलाई 25 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल व भेलवाघाटी पंचायत अन्तर्गत रमनीटांड़ गांव में सड़क के किनारे बने नाला में मिट्टी एवं कीचड़ भर जाने से बरसात का पानी ग्रामीणों के घरों में घूस जाता है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में गांव के कारु मियां, हीरो मियां, तैयब अंसारी, मुमताज अंसारी, इब्राहिम अंसारी, सुखड भोला, अजीज अंसारी, बाली अंसारी, हीरो अंसारी, शहादत अंसारी, नईम अंसारी, निजाम अंसारी, सकूल मियां, कैला मियां, टोकन भुला आदि लोगों ने शुक्रवार को बताया कि फतेहपुर से बोंगी मुख्य सड़क के किनारे रमनीटांड़ गांव में करीब तीन साल पूर्व पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा नाली निर्माण कार्य कराया गया था। उक्त नाली में बरसात के दिनों में पूरे रमनीटांड़ गांव का बरसात का पानी बाहर निकलता था। मिट्टी एव...