Gridih News: रजिस्टर टू की प्रमाणित प्रति नहीं मिलने पर हाईकोर्ट जाएंगे किसान
गिरडीह, नवम्बर 1 -- Gridih News: गिरिडीह। रजिस्टर टू की प्रमाणित प्रतिलिपि नहीं मिलने से नाराज किसानों ने अब न्यायालय का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया है। किसान जनता पार्टी के अनिश्चितकालीन धरना के 75वें दिन पपरवाटांड़ मैदान में संगीता मरांडी की अध्यक्षता में पीड़ित किसानों की बैठक हुई। बैठक में किसानों ने कहा कि तिसरी अंचल में 31 जनवरी 2024 को रजिस्टर टू की प्रमाणित प्रतिलिपि के लिए निर्धारित राशि जमा कर नाजिर रसीद प्राप्त की गई थी। इसके बावजूद 33 महीने बीत जाने पर भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया है। ढाई महीने से धरना देने के बाद भी जिला प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं हुई है। बैठक में सर्वसम्मति से संबंधित प्रशासनिक पदाधिकारियों को पक्षकार बनाते हुए झारखंड हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद किसानों ने वकालतना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.