Gridih News: रक्षाबंधन के दूसरे दिन वज्रपात से युवक की मौत
गिरडीह, अगस्त 31 -- Gridih News: राजधनवार/खोरीमहुआ। धनवार प्रखंड क्षेत्र की मनसाडीह, जीतकुंडी निवासी सुनील पासवान के 23 वर्षीय पुत्र चंदन पासवान की शनिवार को धनबाद के झरिया स्थित बीसीसीएल क्वार्टर में वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पैतृक गांव जीतकुंडी में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि चंदन रांची में रहकर पढ़ाई करता था। रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को वह रांची से धनबाद स्थित अपने परिवार के पास पहुंचा था। वहां दोनों बहनों से राखी बंधवाई और परिवार के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। किसी को अंदाजा नहीं था कि अगले ही दिन परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ेगा। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे धनबाद के झरिया क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान अचानक वज्रपात की चपेट में आने से चंदन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.