Gridih News: रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने बिखेरे कला के रंग
गिरडीह, नवम्बर 9 -- Gridih News: हीरोडीह, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के ग्राम पंचायत पाण्डेडीह अंतर्गत कोदम्बरी स्थित विनोबा भावे बाल विकास विद्यालय में शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए रंग-बिरंगी रंगोलियों के माध्यम से भारतीय परंपरा, संस्कृति एवं सामाजिक संदेशों को आकर्षक ढंग से उकेरा। छात्राओं द्वारा बनाई गई एक से बढ़कर एक मनमोहक रंगोलियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनकी रचनात्मकता और कलात्मक कौशल को देखकर शिक्षक एवं अभिभावक भी काफी प्रभावित हुए। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। इस अवसर पर स्थानीय मुखिया चमेली देवी ने प्रतिभागी छात्राओं की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य की का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.