गिरडीह, नवम्बर 4 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में मंगलवार को स्कॉलर बीएड कॉलेज में जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2026-27 का आयोजन किया गया। महोत्सव में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 250 से अधिक युवा प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक और साहित्यिक प्रतियोगिताओं में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बरला, मेरा युवा भारत के उपनिदेशक सूर्यकांत कुमार तथा स्कॉलर बीएड कॉलेज के निदेशक एवं प्राचार्या उपस्थित थे। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मनीष तिवारी ने कहा कि युवा महोत्सव जैसे आयोजन युवाओं की छिपी प्रतिभा को सामने लाने क...