गिरडीह, अक्टूबर 30 -- Gridih News: डुमरी। युवा कांग्रेस विधानसभा स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक बुधवार देर शाम अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित निरीक्षण भवन में हुई। अध्यक्षता युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी व संचालन युवा कांग्रेस जिला महासचिव गुड्डु मलिक ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस जिला प्रभारी आशुतोष राय, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मद सोहेल अहमद उपस्थित थे। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही सभी पंचायतों में युवा कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष बनाने, टास्क फोर्स एवं युवा शक्ति टीम का गठन करने, पंचायत स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करने, वोट बचा...