Gridih News: युवती ने खाया सल्फास, गिरिडीह रेफर
गिरडीह, नवम्बर 4 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। सल्फास खाने से 18 वर्षीय एक युवती की तबीयत बिगड़ गई है। युवती नवडीहा ओपी क्षेत्र अंतर्गत सियाटांड़ पंचायत के एक गांव की रहनेवाली बताई जा रही है। बताया जाता है कि मंगलवार को युवती ने घर में कीटनाशक दवा खा ली, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। युवती ने किस कारण से यह कदम उठाया, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। परिजनों को जानकारी मिलने के बाद युवती को इलाज के लिए बेंगाबाद के एक निजी क्लीनिक लाया गया, लेकिन स्थिति चिंताजनक होने के कारण चिकित्सक ने बिना इलाज के ही बेहतर उपचार के लिए उसे तुरंत गिरिडीह रेफर कर दिया। परिजन युवती को इलाज के लिए बेंगाबाद से गिरिडीह ले गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.